Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बज्जु: स्कूल के खेल मैदान में ही खोद डाला जिप्सम, मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी-ट्रक पकड़ा

13 Jun 2026, 01:02 PM
Share
बज्जु: स्कूल के खेल मैदान में ही खोद डाला जिप्सम, मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी-ट्रक पकड़ा

बज्जू तेजपुरा में जिप्सम माफियाओं ने स्कूल के खेल मैदान को भी नहीं छोड़ा, अवैध खनन का खुलासा

बज्जू/तेजपुरा। बीकानेर जिले के बज्जू उपखंड क्षेत्र के बज्जू तेजपुरा गांव में अवैध जिप्सम खनन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि जिप्सम माफियाओं ने सभी सीमाएं पार करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजपुरा के खेल मैदान तक में खनन कर दिया।

मामले का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब ग्रामीण युवाओं ने विद्यालय परिसर के पास से जिप्सम से भरा एक ट्रक निकलते हुए देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रक को रुकवाया और इसकी सूचना विद्यालय प्रशासन तथा बज्जू पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि विद्यालय के खेल मैदान में कई जगहों पर अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। मौके पर एक जेसीबी मशीन और जिप्सम से भरा ओवरलोड ट्रक भी मिला।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सरकारी स्कूल की भूमि पर हुए खनन को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान में बच्चे रोजाना गतिविधियों में भाग लेते हैं, ऐसे में अवैध खनन से विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से जेसीबी मशीन और जिप्सम से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जिप्सम खनन का खेल चल रहा है। कार्रवाई नहीं होने से खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं और अब सरकारी विद्यालय की जमीन तक को नहीं छोड़ा गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
बज्जू न्यूज बीकानेर न्यूज तेजपुरा खबर अवैध जिप्सम खनन जिप्सम माफिया Bikaner Crime News Rajasthan News बज्जू पुलिस Mining News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook