Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

खाजूवाला की मेधावी बेटियों को मिला आसमान का टिकट, पहली बार विमान में बैठीं प्रियंका-कविता

12 Aug 2026, 12:07 PM
Share
खाजूवाला की मेधावी बेटियों को मिला आसमान का टिकट, पहली बार विमान में बैठीं प्रियंका-कविता
बीकानेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी खाजूवाला की मेधावी छात्राओं ने अनूठी पहल के तहत पहली बार हवाई सफर किया। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं प्रियंका और कविता को स्कूल प्रशासन की ओर से हवाई यात्रा कराई गई। दोनों छात्राओं ने जयपुर एयरपोर्ट से अपनी पहली हवाई उड़ान भरी। उनके साथ विद्यालय स्टाफ की प्रतिनिधि सुमन देवी भी मौजूद रहीं। पहली बार विमान में बैठने और हवाई यात्रा करने को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अनूठा संकल्प लिया था। छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन की पहल की सराहना की। विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही दिशा, अवसर और प्रोत्साहन देने की। इसी उद्देश्य से मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा का अनुभव कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने की प्रेरणा बढ़ेगी। विद्यालय प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook