Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

टैक्सी किराए को लेकर महिला से मारपीट का आरोप, पांचू थाने में मामला दर्ज

10 Jun 2026, 10:37 AM
Share
टैक्सी किराए को लेकर महिला से मारपीट का आरोप, पांचू थाने में मामला दर्ज

टैक्सी किराए को लेकर महिला से मारपीट का आरोप, पांचू थाने में मामला दर्ज

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के भादला गांव में टैक्सी किराए को लेकर हुए विवाद के बाद महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भादला निवासी कालूराम पुत्र मुकनाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ टैक्सी किराए की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की।

रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना 29 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे की है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

मामले में नेमाराम और भूराराम  निवासी भादला को नामजद किया गया है।

पांचू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
बीकानेर न्यूज पांचू थाना महिला से मारपीट टैक्सी किराया विवाद भादला गांव बीकानेर क्राइम राजस्थान अपराध समाचार
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook