Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

श्रीडूंगरगढ़ में आज मंत्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

15 Jun 2026, 06:55 PM
Share
श्रीडूंगरगढ़ में आज मंत्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

श्रीडूंगरगढ़ में आज मंत्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएं

Sridungargarh News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा आज श्रीडूंगरगढ़ में एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान मंत्री आमजन की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।

मंत्री के संवाद कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

रास्ते में कई जगह हुआ भव्य स्वागत

मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार सुबह बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सेरूणा, झंझेउ, जोधासर और लखासर सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मंत्री की अगवानी की। फिलहाल मंत्री कुछ देर में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां लाभार्थी संवाद और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा।

नोखा और खाजूवाला में भी कर चुके हैं संवाद

इससे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा नोखा और खाजूवाला क्षेत्रों में भी एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनी हैं।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
Bikaner News Sridungargarh News Rajasthan News Sumit Godara NFSA Scheme Jan Sunwai Latest News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook