Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

शहर वासियों के लिए राहत भरी जानकारी, जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी,इस दिन से होगी नियमित जलापूर्ति

21 May 2026, 09:35 AM
Share
शहर वासियों के लिए राहत भरी जानकारी, जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी,इस दिन से होगी नियमित जलापूर्ति

जिले में 17 अप्रैल से चल रही लंबी नहरबंदी के बाद आखिरकार बीकानेरवासियों के लिए राहत की खबर आ गई है। पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बुधवार को बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंच गया। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर किया जल का स्वागत

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों ने बताया कि नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय में पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल का अभिनंदन और स्वागत किया।

पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है पानी

शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। क्षेत्रीय प्रयोगशाला के अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जल की गुणवत्ता की कड़ी जांच की गई है। इसमें डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई है। पानी पूरी तरह से गुणवत्तायुक्त और पीने के लिए एकदम सुरक्षित है।

मौके पर ये अधिकारी रहे मौजूद

जल के स्वागत के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त) खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण वृत्त) राजेश पूनिया, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, और सहायक अभियंता योगेंद्र व चंद्र मोहन सहित विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इस भीषण गर्मी और नहरबंदी के मुश्किल समय में धैर्य और सहयोग बनाए रखने के लिए सभी बीकानेरवासियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook