Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

रामपुरा बस्ती में फायरिंग और मारपीट का मामला: क्रॉस केस दर्ज, कई नामजद आरोपी

10 Jun 2026, 10:16 AM
Share
रामपुरा बस्ती में फायरिंग और मारपीट का मामला: क्रॉस केस दर्ज, कई नामजद आरोपी

रामपुरा बस्ती में फायरिंग और मारपीट का मामला: दो अलग एफआईआर दर्ज, कई नामजद आरोपी पुलिस रडार पर

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में एक-दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

घर में घुसकर फायरिंग और तोड़फोड़ का आरोप

पहले मामले में रामपुरा बस्ती निवासी संदीप स्वामी पुत्र संतदास स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 8 जून की शाम करीब 7:30 बजे मुकेश बिश्नोई, रमेश बिश्नोई, रामचंद्र सहित अन्य लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी घर में घुस आए और फायरिंग की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। घटना में परिवादी के भाई को चोटें आई हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार रोककर मारपीट और गोली चलाने का आरोप

दूसरे मामले में रामचंद्र पुत्र पन्नाराम बिश्नोई निवासी रामपुरा बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि मोनू, संदीप, सुरेश खींचड़ तथा अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की और फायरिंग की।

रिपोर्ट के अनुसार घटना में परिवादी के पुत्र को चोटें आई हैं, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी भारतीय न्याय संहिता और आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं।

इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook