Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

10 Jun 2026, 01:09 PM
Share
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बज्जू खालसा निवासी गणपतराम पुत्र हरचंद्रराम ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया तथा लगातार पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों द्वारा वीडियो के आधार पर दबाव बनाते हुए धनराशि की मांग की जा रही थी। इससे परिवादी और उसके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

मामले में नखताराम पुत्र बीजाराम तथा पार्वती पुत्री अनाराम को नामजद किया गया है।

बज्जू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2), 308(3) सहित दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags:
बीकानेर न्यूज बज्जू थाना ब्लैकमेलिंग केस अश्लील वीडियो साइबर अपराध महिला उत्पीड़न बज्जू समाचार राजस्थान क्राइम
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook