Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

मुकाम में क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

09 Jun 2026, 12:13 PM
Share
मुकाम में क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुकाम में क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के मुकाम में क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और एमएलए लेड से स्वीकृत चारदीवारी का निर्माण करवाने की मांग को लेकर क्षत्रिय सभा बीकानेर ने जिला कलेक्टर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू को सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुकाम तालवा स्थित क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि पर अन्य समाज के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लगभग आठ बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही एमएलए लेड के तहत स्वीकृत चारदीवारी निर्माण कार्य को भी रोक दिया गया है, जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।

क्षत्रिय सभा ने प्रशासन से मांग की है कि शेष बची करीब डेढ़ बीघा भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जाए तथा श्मशान भूमि की चारदीवारी का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाए।

समाज में बढ़ रहा आक्रोश

क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान क्षेत्रीय सभा नोखा के अध्यक्ष भीख सिंह गुंदूसर, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया, सवाई सिंह चरकड़ा, मोहन सिंह नाल, यशवर्धन सिंह, नगेंद्र पाल सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह कक्कू, अक्षय सिंह सिंझगुरु, औंकार सिंह मोरखाना, मेजर गजेंद्र सिंह रायसर, भगवान सिंह शेखावत, मनोहर सिंह लूणा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू ने मामले की जांच कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं जिला परिषद की सीईओ शैलजा पांडे ने नोखा बीडीओ को चारदीवारी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।

800 वर्ष पुरानी विरासत पर जताई चिंता

ज्ञापन सौंपने से पहले बीदासर हाउस में आयोजित बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों ने इस मामले पर चर्चा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कदम बताया।

सरपंच सवाई सिंह चरकड़ा ने कहा कि लगभग 800 वर्ष पुरानी समाज की विरासत और श्मशान भूमि पर कब्जा करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की।

क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति बना सकता है।

Tags:
Bikaner News Nokha News Mukam News Kshatriya Sabha Bikaner Shamshan Bhumi Encroachment Nokha Rajasthan Collector Bikaner Rajasthan News Mukam Talwa Karan Pratap Singh Sisodia Bikaner Latest News Social Issues Encroachment News MLA LAD Fund
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook