Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

रणधीसर में कई दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी; जल्द समाधान की मांग

08 Jun 2026, 12:19 PM
Share
रणधीसर में कई दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी; जल्द समाधान की मांग

रणधीसर में कई दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी; जल्द समाधान की मांग

कोलायत. कोलायत के ग्राम पंचायत रणधीसर में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली नहीं मिलने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इसके कारण घरेलू कार्यों से लेकर पेयजल व्यवस्था और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गांव की बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। साथ ही कोलायत विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से भी हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान करवाने की अपील की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त ग्रामवासी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन और विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र राहत प्रदान करेंगे।

Tags:
Kolayat News Randhisar News Bikaner News Electricity Crisis Power Cut Rajasthan Rural News Kolayat Electricity Issue Rajasthan News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook