Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

श्रीडूंगरगढ़ में ढाणी से लाखों के गहने और नकदी चोरी, मामला दर्ज

14 Jun 2026, 10:32 AM
Share
श्रीडूंगरगढ़ में ढाणी से लाखों के गहने और नकदी चोरी, मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रीड़ी गांव में एक ढाणी से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रात के समय अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस के अनुसार, परिवादिया कमला देवी पत्नी भगवान नाथ सिद्ध (उम्र 40 वर्ष), निवासी विकमादेसर, थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर ने रिपोर्ट दी है।


रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी रात के समय उसकी ढाणी में घुसे और घर से सोने की गलसरी, सोने का टड्डा, सोने के कुंडल, झुमके, अंगूठियां, बोरिया सहित चांदी की पायजेब और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 21,500 रुपए नकद भी चोरी होने का आरोप लगाया गया है।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं।

Tags:
Bikaner Crime News Sridungargarh News Theft Case Rajasthan Police बीकानेर चोरी की खबर
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook