Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर के गंगाशहर में मारपीट का मामला, महिला ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

14 Jun 2026, 10:25 AM
Share
बीकानेर के गंगाशहर में मारपीट का मामला, महिला ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई लोगों ने एकराय होकर उसके और उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।


पुलिस के अनुसार, परिवादिया सुशीला पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


रिपोर्ट में बताया गया कि 12 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपी पक्ष उसके घर आया और विवाद के बाद उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में दोनों को चोटें आईं।


पुलिस के अनुसार मामले में भंवर, शिवलाल, निर्मल, मांगी, रेखा, राधा, जेठी और चुन्नीलाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


पीड़िता की शिकायत पर गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
Bikaner News Gangashahar Crime FIR News Rajasthan Police बीकानेर अपराध समाचार गंगाशहर थाना
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook