Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

चिकित्सा मंत्री के गर्भवती महिलाओं पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोटगेट पर फूंका पुतला

12 Jun 2026, 02:46 PM
Share
चिकित्सा मंत्री के गर्भवती महिलाओं पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोटगेट पर फूंका पुतला

चिकित्सा मंत्री के गर्भवती महिलाओं पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोटगेट पर फूंका पुतला

बीकानेर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस ने बीकानेर में जोरदार प्रदर्शन किया। मंत्री के बयान को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में कोटगेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया और बयान को महिलाओं का अपमान बताया।

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमा सुथार ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान प्रदेश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। मातृत्व जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी और पीड़ा को समझे बिना इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ताओं को घसीटकर हिरासत में लिया गया तथा महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को करीब आठ घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। पार्टी नेताओं ने चिकित्सा मंत्री से अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।

Tags:
बीकानेर न्यूज गजेंद्र सिंह खींवसर कांग्रेस प्रदर्शन कोटगेट बीकानेर PBM अस्पताल गर्भवती महिलाओं पर बयान राजस्थान राजनीति बीकानेर कांग्रेस ताजा खबर Bikaner News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook