Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

छत्तरगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से भूमि हड़पने का आरोप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jun 2026, 12:40 PM
Share
छत्तरगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से भूमि हड़पने का आरोप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तरगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से भूमि हड़पने का आरोप, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि अपने नाम करवाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी शिवसिंह पुत्र स्वर्गीय डालसिंह राजपूत, निवासी खोखर तहसील परबतसर (जिला डीडवाना-कुचामन) ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपियों ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके पिता के नाम दर्ज भूमि को अपने नाम दर्ज करवा लिया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फर्जी इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर भूमि संबंधी रिकॉर्ड में हेरफेर की गई। मामले को लेकर परिवादी ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में राजेन्द्र सिंह, मकबूल खां, संदीप कुमार, कुंचन कंवर, रतन कंवर, गोविंदराम, अशोक कुमार और बलराम शामिल हैं।

छत्तरगढ़ पुलिस का कहना है कि भूमि रिकॉर्ड, दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook