Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: घरों और वाहनों पर पथराव, कई लोग घायल

09 Jun 2026, 01:36 PM
Share
बीकानेर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: घरों और वाहनों पर पथराव, कई लोग घायल

बीकानेर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: लाठी, सरियों और पत्थरों से हमला, क्रॉस केस दर्ज

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, पथराव और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की ओर से सर्वोदय बस्ती निवासी अमन पुत्र जफर अली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 7 जून की रात करीब 11:30 बजे शरीफ, बबलू, रिंकू, रहीस, 30 से 40 अन्य आरोपियों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने घरों और गाड़ियों पर पत्थर बरसाए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जाकीर हुसैन पुत्र शौकत अली ने मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि अमन, अयान, समरोज, जफर सहित करीब 50 से 60 लोगों ने धारदार हथियारों, लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वार किए, जिससे कई लोग घायल हुए।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
बीकानेर न्यूज Bikaner Crime News मुक्ताप्रसाद नगर थाना सर्वोदय बस्ती मारपीट पथराव पुलिस कार्रवाई Bikaner Latest News Crime Update Bikaner Police
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook