Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बज्जू में युवक पर हमला, बीकोलाई प्लांट के पास तीन लोगों ने की मारपीट

09 Jun 2026, 04:24 PM
Share
बज्जू में युवक पर हमला, बीकोलाई प्लांट के पास तीन लोगों ने की मारपीट

बीकोलाई प्लांट के पास युवक से मारपीट, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के बीकमपुर स्थित बीकोलाई प्लांट के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी गोपाल सिंह पुत्र पेंप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 7 जून की शाम करीब 6 बजे बीकोलाई प्लांट के पास अर्जुन भाट, जसराज ओड और संजय भाट ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:
बीकानेर न्यूज़ बज्जू थाना मारपीट मामला बीकोलाई प्लांट गोपाल सिंह बीकमपुर बीकानेर क्राइम पुलिस कार्रवाई राजस्थान समाचार BNS अपराध समाचार
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook