Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में भीषण हादसा: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

15 Jun 2026, 03:14 PM
Share
बीकानेर में भीषण हादसा: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बीकानेर में भीषण हादसा: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Breaking News Bikaner: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हेमासर फांटे के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हरियाणा नंबर की कार में सवार था परिवार

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार हादसे के समय हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के पास मिले दस्तावेजों और आईकार्ड के आधार पर पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
Bikaner News Breaking News Sridungargarh News Road Accident Bikaner Rajasthan News Truck Car Accident Bikaner Latest News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook