Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में मंगलवार सुबह 2.5 घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर के कई इलाकों में कटौती का अलर्ट

08 Jun 2026, 05:38 PM
Share
बीकानेर में मंगलवार सुबह 2.5 घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर के कई इलाकों में कटौती का अलर्ट

बीकानेर में मंगलवार सुबह 2.5 घंटे बिजली रहेगी बंद, शहर के कई इलाकों में कटौती का अलर्ट

बीकानेर. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 जून को सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों और उपकरणों के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एम.एस. कॉलेज, पाजब गिरोह का मोहल्ला, चांदनी होटल क्षेत्र, पुलिस रोड लाइन, गिन्नाणी, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आईस फैक्ट्री, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, कमला कॉलोनी, नूरानी मस्जिद, सांसी मोहल्ला, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, रामदेव मंदिर, प्रकाशनाथ मेढ़ी, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक एवं चौराहा, हेड पोस्ट ऑफिस, गरासियों का मोहल्ला, नाथू की ताल, शेखों का मोहल्ला, हरिजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, लाइट हाउस ऑफिस, पांवासर कुआं, दैनिक भास्कर क्षेत्र, महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक, सांस्कृतिक स्कूल, एफसीआई गोदाम क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, भुट्टा कुआं, फातिपुरा, उर्मूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंहपुरा, चूना भट्टा, शिव मंदिर के पीछे का क्षेत्र, नैयों की मस्जिद, माता मंदिर क्षेत्र, भुट्टों का चौक, लाल क्वार्टर, राजस्थान पत्रिका के पीछे का क्षेत्र, एमएस छात्रावास, कसाइयों का मोहल्ला, विजया बैंक क्षेत्र तथा सुभाषपुरा सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने बताया कि रख-रखाव कार्य पूरा होने के बाद सुबह 9 बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि कार्य की प्रगति के अनुसार समय में परिवर्तन भी संभव है।

Tags:
Bikaner News Power Cut News Electricity News Bikaner Electricity Power Outage Rajasthan News Bikaner Update Bijli Cut News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook