PBM अस्पताल में अनोखा आंदोलन: खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने उतरे सेवादल कार्यकर्ता, बोले- व्यवस्थाएं सुधारो

15 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर PBM अस्पताल में अनोखा आंदोलन: खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने उतरे सेवादल कार्यकर्ता

Bikaner News: बीकानेर के संभागीय सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं के सुधार की मांग को लेकर चल रहा ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनूठी पहल करते हुए खुद सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल परिसर सहित विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की।

वार्ड और शौचालयों की की सफाई

अभियान के तहत लंबे समय से गंदगी की शिकायतों वाले शौचालयों की भी सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने का संदेश दिया।

सेवादल पदाधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होने तक जनआंदोलन जारी रहेगा।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

इस अवसर पर सेवादल संयोजक कमल कल्ला, बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, देहात सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, शहर सेवादल अध्यक्ष अनील व्यास, भंवर कुकणा, हेमंत सिंह यादव, श्रीकृष्ण गोदारा, सुभाष स्वामी, पूनम भांभू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि PBM अस्पताल में सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

बीकानेर की हर खबर के लिए जुड़े रहें।

Share: