Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

Bikaner News: बाहर खड़ी गाड़ी मिनटों में गायब, युवक ने दर्ज कराया वाहन चोरी का मामला

07 Jun 2026, 11:51 AM
Share
Bikaner News: बाहर खड़ी गाड़ी मिनटों में गायब, युवक ने दर्ज कराया वाहन चोरी का मामला

Bikaner News: बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात चोर एक युवक की गाड़ी चुराकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी नेपाल सिंह पुत्र उत्तम सिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी खाख़ूरी, थाना बाप, जिला फलौदी ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 6 जून 2026 को सुबह करीब 3 बजे उसकी गाड़ी अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद जब परिवादी वापस लौटा तो गाड़ी वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
Bikaner News Bajju News Vehicle Theft Bikaner Car Theft Rajasthan Bikaner Crime News Bajju Police Rajasthan News Latest Bikaner News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook