Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

Bikaner News: फिर बढ़ी महंगाई की मार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा, 3 महीने में 89 रुपए का इजाफा

07 Jun 2026, 12:34 PM
Share
Bikaner News: फिर बढ़ी महंगाई की मार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा, 3 महीने में 89 रुपए का इजाफा

Bikaner News: फिर बढ़ी महंगाई की मार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा, 3 महीने में 89 रुपए का इजाफा

Bikaner News: आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए की बजाय 942 रुपए में मिलेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की वृद्धि की गई थी। ताजा बढ़ोतरी के बाद तीन महीने के भीतर घरेलू एलपीजी सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती लागत और घरेलू बिक्री में हो रहे नुकसान के कारण कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया था। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी करीब 31 रुपए तक का इजाफा किया गया था।

पेट्रोल और डीजल को लेकर भी तेल कंपनियों ने चिंता जताई है। कंपनियों का दावा है कि उन्हें पेट्रोल पर करीब 11 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की बिक्री लागत से कम कीमत पर की जा रही है।

सरकार का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा सरकारी तेल कंपनियां स्वयं वहन कर रही हैं। हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

Tags:
Bikaner News LPG Cylinder Price Hike Gas Cylinder News Domestic LPG Price Inflation News India LPG Rate Increase Rajasthan News Latest News

गैलरी (Gallery)

Gallery Image
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook