Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

Bikaner News: ज्वेलर्स की दुकान से 75.50 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

07 Jun 2026, 12:23 PM
Share
Bikaner News: ज्वेलर्स की दुकान से 75.50 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bikaner News: ज्वेलर्स की दुकान से 75.500 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bikaner News: बीकानेर शहर में एक ज्वेलर्स दुकान से लाखों रुपये मूल्य का सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना कोटवाली थाना क्षेत्र की है, जहां दुकान में काम करने वाले कर्मचारी पर 75.500 ग्राम सोना लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी कपिल सोनी पुत्र जुगलनारायण सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नयाशहर थाना क्षेत्र, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी जुगल ज्वैलर्स नाम से दुकान कुम्हारों का मोहल्ला, कोटवाली थाना क्षेत्र में स्थित है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 5 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे परिवादी के भाई की अनुपस्थिति में दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी राजू मंडल कथित रूप से 75.500 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। जब दुकान के स्टॉक का मिलान किया गया तो सोना गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजू मंडल पुत्र आकाश मंडल, वर्तमान निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दुकान में काम करता था और उसी ने विश्वास का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

कोटवाली थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
Bikaner News Bikaner Crime News Jewellery Shop Theft Gold Theft Bikaner Kotwali Police Bikaner Latest News Rajasthan Crime News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook