Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

Bikaner News: मकान पर कब्जा कर चलाया जा रहा देह व्यापार! बुजुर्ग महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

06 Jun 2026, 11:35 AM
Share
Bikaner News: मकान पर कब्जा कर चलाया जा रहा देह व्यापार! बुजुर्ग महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Bikaner News: बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है। महिला ने न्यायालय के जरिए इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया है कि उसके मकान पर अवैध कब्जा कर वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादिया शांति सोनी पत्नी मोहनलाल सोनी, उम्र 74 वर्ष, निवासी कुचीलपुरा, बीकानेर ने शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने कथित रूप से बेईमानीपूर्वक उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया और वहां देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

परिवादिया का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में विरोध किया तो उसे और उसके पुत्र को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पैसों की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मामले में ओमप्रकाश सोनी, सरिता, पुष्पा और रामस्वरूप धोबी को नामजद किया गया है। पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 308(2) और 292 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Tags:
Bikaner News Mukta Prasad Nagar News Illegal Possession Case Bikaner Crime News Property Dispute Bikaner Rajasthan Crime News Bikaner Latest News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook