Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

Bikaner News: रामपुरा बस्ती से 10 साल का बच्चा लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

14 Jun 2026, 10:17 AM
Share
Bikaner News: रामपुरा बस्ती से 10 साल का बच्चा लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चा घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


पुलिस के अनुसार, परिवादी सिनटू यादव पुत्र सुरेश यादव (उम्र 36 वर्ष) निवासी ग्राम गंगापुर थाना सुल्तानगंज जिला भागलपुर (बिहार), हाल किरायेदार रामपुरा बस्ती गली नंबर-1, बीकानेर ने रिपोर्ट दी है।


रिपोर्ट में बताया गया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र राजन कुमार 8 जून 2026 को शाम करीब 4 बजे रामपुरा बस्ती स्थित किराए के मकान से बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस की मदद ली।


मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य स्तरों पर जांच कर रही है।

Tags:
Bikaner News Bikaner Crime News Child Missing Case Mukta Prasad Nagar Rajasthan Police बीकानेर समाचार
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook