Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में टैक्सी चालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

14 Jun 2026, 01:03 PM
Share
बीकानेर में टैक्सी चालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां दी।

पुलिस के अनुसार, परिवादी श्रवण कुमार आचार्य पुत्र गोपीराम आचार्य (उम्र 60 वर्ष), निवासी रामदेव भवन के पीछे, गणगौर स्कूल के पास बंगला नगर, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 11 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपनी टैक्सी लेकर जा रहा था। इसी दौरान आदित्य पुरोहित और उसका एक अन्य साथी सीताराम गेट की तरफ से आ रहे थे। परिवादी का कहना है कि उसकी टैक्सी से सामने वाली गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ, इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और विवाद किया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी।

नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Tags:
Bikaner Crime News Nayashahar Police Taxi Driver Assault Rajasthan News बीकानेर क्राइम पुलिस कार्रवाई
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook