Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खबर: 11 जून से लगेगा डाटा अपडेशन शिविर, साथ लाएं ये दस्तावेज

09 Jun 2026, 07:51 PM
Share
पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खबर: 11 जून से लगेगा डाटा अपडेशन शिविर, साथ लाएं ये दस्तावेज

पूर्व सैनिकों के डाटा अपडेशन के लिए लगेगा विशेष शिविर, 11 से 19 जून तक होगा आयोजन

बीकानेर, 9 जून। जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के पीपीओ नंबर, आधार नंबर, जन आधार नंबर एवं पते सहित अन्य आवश्यक जानकारियों के अपडेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के सभी पूर्व सैनिकों, अधिकारियों, विधवाओं एवं वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय, बीकानेर में 11 जून से 19 जून 2026 तक डाटा अपडेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले सभी पूर्व सैनिक, अधिकारी, विधवाएं एवं वीरांगनाएं अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं, ताकि उनका डाटा सही तरीके से अपडेट किया जा सके।

कर्नल राठौड़ ने बताया कि 13 जून, 14 जून एवं 17 जून को राजकीय अवकाश होने के कारण इन तिथियों पर शिविर का आयोजन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर अपना डाटा अपडेट करवाने की अपील की है, जिससे भविष्य में सैनिक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त किया जा सके।

Tags:
बीकानेर न्यूज़ पूर्व सैनिक सैनिक कल्याण विभाग डाटा अपडेशन शिविर वीरांगना सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ बीकानेर प्रशासन जन आधार पीपीओ राजस्थान समाचार
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook