Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर: परिवार सहित बाहर गया था बुजुर्ग, लौटकर देखा तो उड़ गए लाखों के गहने और नकदी

08 Jun 2026, 10:00 AM
Share
बीकानेर: परिवार सहित बाहर गया था बुजुर्ग, लौटकर देखा तो उड़ गए लाखों के गहने और नकदी

परिवार सहित बाहर गया था बुजुर्ग, लौटकर देखा तो उड़ गए लाखों के गहने और नकदी; बंगलानगर में चोरी से सनसनी

बीकानेर. बीकानेर शहर के बंगलानगर क्षेत्र में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक कई दिनों बाद घर लौटा। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस के अनुसार बंगलानगर निवासी सुरेश कुमार पुत्र श्रीकांत, जाति पारिक, उम्र 67 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 21 मई 2026 को अपने बच्चों के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान मकान बंद था।

परिवादी के अनुसार 5 जून 2026 को उसे सूचना मिली कि उसके मकान में चोरी हो गई है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं।

चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। मकान में रखी अलमारियों और सामान को खंगालने के बाद आरोपी कीमती जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:
Bikaner News Mukta Prasad Nagar News Bikaner Crime News House Theft Bikaner Banglanagar News Gold Silver Theft Rajasthan Crime News

गैलरी (Gallery)

Gallery Image
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook