Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: अर्जुनराम मेघवाल बोले- 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां छुईं

14 Jun 2026, 12:58 PM
Share
बीकानेर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: अर्जुनराम मेघवाल बोले- 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां छुईं

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा बीकानेर देहात की ओर से “विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्र सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को जमीन पर उतारते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि आज करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, मुफ्त राशन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।


मेघवाल ने कहा कि भारत डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जी-20 जैसे आयोजनों के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि केंद्र सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित की है। किसान, युवा, महिला, गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, राम मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे निर्णय देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं।


विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि सरकार ने युवाओं, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।


भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश संयोजक अशोक भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण और मुरलीधर सैन का स्वागत किया गया।


सम्मेलन में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Tags:
Bikaner News BJP Bikaner Arjun Ram Meghwal Narendra Modi Government Rajasthan BJP भाजपा सम्मेलन विकसित भारत
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook