Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बज्जू में इंदिरा गांधी नहर में मिला लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

15 Jun 2026, 05:05 PM
Share
बज्जू में इंदिरा गांधी नहर में मिला लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

बज्जू में इंदिरा गांधी नहर में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Bajju News: बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में सोमवार को इंदिरा गांधी नहर में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बज्जू और गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी सुखचेन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

12 जून से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार सुखचेन सिंह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ गजनेर थाना क्षेत्र स्थित एक सोलर प्लांट में काम करने के लिए आया था। इसी दौरान 12 जून को वह अचानक लापता हो गया था। परिजनों की ओर से इसकी सूचना गजनेर पुलिस को दी गई थी।

सोमवार को बज्जू थाना क्षेत्र की इंदिरा गांधी नहर की आरडी 860 हैड पर युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

मृतक के चाचा रमन सिंह ने बताया कि सुखचेन यहां काम करने आया था, लेकिन वह परेशान था। फोन पर बातचीत के दौरान उसने कई बार बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है।

रमन सिंह के अनुसार 12 जून को भी सुखचेन ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और साथ आए अन्य युवकों के फोन भी बंद आने लगे।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। आरडी 860 हैड पर मिली बॉडी की पहचान सुखचेन सिंह के रूप में हुई।

फिलहाल बज्जू और गजनेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीकानेर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
Bajju News Bikaner News Rajasthan News IGNP Canal Missing Youth Crime News Latest News Bikaner
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook