Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी से मारपीट का आरोप, 3 लोगों पर केस दर्ज

13 Jun 2026, 12:39 PM
Share
बीकानेर नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी से मारपीट का आरोप, 3 लोगों पर केस दर्ज

बीकानेर नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी से मारपीट का आरोप, 3 लोगों पर केस दर्ज

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय में एक कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गोगागेट बांद्राबास निवासी कमल चांवरिया पुत्र जुगलकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 23 में अपने सरकारी कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान आरोपी एकराय होकर कार्यालय में पहुंचे।

आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती पकड़कर कार्यस्थल से बाहर ले गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई।

परिवादी का आरोप है कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। मामले में पुलिस ने नीरू , चंदन और अंजली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच एएसआई मदनलाल किलानिया को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

बीकानेर से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
बीकानेर न्यूज Bikaner News सदर थाना बीकानेर नगर निगम बीकानेर मारपीट मामला राजकार्य में बाधा BNS केस राजस्थान न्यूज बीकानेर क्राइम न्यूज
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook