Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / BIKANER

बीकानेर में थमा मानसून! अगले 3 दिन बारिश के आसार नहीं, 40°C तक पहुंचेगा तापमान

26 Jul 2026, 10:33 AM
Share
बीकानेर में थमा मानसून! अगले 3 दिन बारिश के आसार नहीं, 40°C तक पहुंचेगा तापमान
बीकानेर। बीकानेर में दो दिन तक हुई अच्छी बारिश के बाद मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में बारिश की संभावना नहीं है और अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान और उमस बढ़ने के आसार हैं। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी बढ़वार पर भी असर पड़ सकता है। Also Read - गजनेर: मानसर नहीं रोकी बोलेरो, चलते वाहन से कूदे दो स्कूली छात्र; दोनों घायल बीकानेर संभाग में फिलहाल बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, लेकिन बीकानेर संभाग के लिए मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है तापमान हालिया बारिश के बाद बीकानेर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से थोड़ा कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहा तो अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इसके साथ ही उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। खरीफ फसलों पर बढ़ी किसानों की चिंता इस बार बीकानेर जिले में मानसून अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं रहा है। बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद जिले में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। यदि आने वाले दिनों में भी मानसून कमजोर रहा तो खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी बढ़वार प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों की निगाहें अब मानसून की अगली सक्रिय लहर पर टिकी हुई हैं।
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook