राजस्थान में औद्योगिक इकाइयों को मिल सकेगी सस्ती बिजली

राजस्थान में औद्योगिक इकाइयों को मिल सकेगी सस्ती बिजली

राजस्थान में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान में कैप्टिव पावर प्लांट लगाने वाले बिजली उपभोक्ता अब निर्धारित विद्युत लोड क्षमता से दोगुना तक सोलर पैनल लगा सकेंगे। जिसका लाभ उन्हें सीधा सीधा मिलने वाला है।  बता दे की राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्त है।

बता दे की शर्त के अनुसार उन्हें कम से कम 20 फीसदी बिजली बैटरी में स्टोर करनी होगी, जिससे सस्ती बिजली का पीक ऑवर्स (जब बिजली की डिमांड, उपलब्धता से ज्यादा हो) में उपयोग किया जा सके। इनमें ज्यादातर औद्योगिक व कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं, जो सोलर से जुड़े कैप्टिव पावर प्लांट के जरिये बिजली उत्पादन कर खुद के उपयोग में लेते आ रहे हैं।Rajasthan

औद्योगिक इकाइयों को भी मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार बता दे की अधिकारियों का दावा है कि इससे औद्योगिक इकाइयों को सस्ती बिजली मिल सकेगी, साथ ही बिजली संकट की आशंका में काफी हद तक गिरावट देखि जा सकती है । वहीँ दूसरी तरफ सामान्य उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती से निजात मिलने की उम्मीद है।

अभी प्रदेश में 800 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव पावर प्लांट हैं। सरकार राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट ग्लोबल समिट के बाद इंडस्ट्री व अन्य निवेशकों के लिए कई तरह का प्लान तैयार कर रही है। जिसका आमजन को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ऐसे उपभोक्ताओं से अभी 1.25 से 2 रुपए यूनिट तक व्हीलिंग-ट्रांसमिशन चार्ज लिया जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत अब इन्हें इस चार्ज में 75 से 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। यह चार्ज उनसे लिया जाता है जो ट्रांसमिशन लाइनों का उपयोग करता है।

Recommended For You

About the Author: fbadmin

6 Comments

  1. Pingback: furosemide 40 mg
  2. Pingback: lasix diuretic

Comments are closed.