Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / STATE

RPSC भर्ती पोर्टल में बड़ी सेंध! फर्जी SSO और ई-मेल से 3 अभ्यर्थियों के आवेदन किए Withdraw

13 Jun 2026, 04:35 PM
Share
RPSC भर्ती पोर्टल में बड़ी सेंध! फर्जी SSO और ई-मेल से 3 अभ्यर्थियों के आवेदन किए Withdraw

RPSC भर्ती पोर्टल में बड़ी सेंध! फर्जी SSO और ई-मेल से 3 अभ्यर्थियों के आवेदन किए Withdraw

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर-2024 भर्ती के रिक्रूटमेंट पोर्टल में छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी SSO आईडी और ई-मेल के जरिए तीन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन वापस लेने का आरोप है।

मामले को लेकर RPSC के उप निदेशक (आईटी) एवं एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर रघुवीर गुर्जर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभ्यर्थी को मिला आवेदन Withdraw होने का SMS

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी रवि कुमार को 29 दिसंबर 2025 की शाम SMS मिला कि उसका आवेदन उसके अनुरोध पर वापस ले लिया गया है। जबकि अभ्यर्थी का कहना था कि उसने आवेदन वापस लेने का कोई अनुरोध नहीं किया था।

शिकायत के बाद आयोग ने जांच करवाई तो पता चला कि जिस दिन आवेदन वापस लेने का SMS आया, उस दिन भर्ती पोर्टल पर आवेदन Withdraw करने की कोई विंडो खुली ही नहीं थी।

पोर्टल में अनधिकृत प्रवेश का खुलासा

आयोग की जांच में सामने आया कि किसी तकनीकी जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया। 29 दिसंबर 2025 को शाम करीब 6:16 बजे नया यूजर बनाया गया और उसके जरिए तीन अभ्यर्थियों के आवेदन Withdraw किए गए।

जांच में आवेदन वापस लेने के लिए इस्तेमाल की गई ई-मेल आईडी, SSO आईडी और IP एड्रेस भी सामने आने की बात कही गई है।

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल

एफआईआर में बताया गया है कि इस तरह की छेड़छाड़ से भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। साथ ही अभ्यर्थियों के निजी डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

साइबर पुलिस कर रही जांच

साइबर थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पोर्टल में प्रवेश करने वाला व्यक्ति कौन था और इसके पीछे कोई गिरोह शामिल है या नहीं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

राजस्थान की हर बड़ी भर्ती और परीक्षा अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Tags:
RPSC News Rajasthan Recruitment Cyber Crime Rajasthan Sarkari Naukri Recruitment Portal Hack Rajasthan News Exam News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook