Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / STATE

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में दिन में छाया अंधेरा

15 Jun 2026, 12:45 PM
Share
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में दिन में छाया अंधेरा

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में दिन में छाया अंधेरा

Rajasthan Weather News: राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली। मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

श्रीगंगानगर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में घने बादल छा गए और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। तेज हवाओं के कारण दिन में अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार को प्रदेश के 15 जिलों में तेज हवाओं, आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

प्री-मानसून गतिविधियों के कारण पूर्वी राजस्थान के साथ पश्चिमी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

फलोदी रहा सबसे गर्म, तापमान 42.8 डिग्री

पिछले 24 घंटे में फलोदी सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और पिलानी में 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.1 डिग्री, चूरू में 40.9 डिग्री और श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश

रविवार दोपहर बाद जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में मौसम अचानक बदला। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हुई।

चित्तौड़गढ़ शहर में करीब 23 मिलीमीटर और बूंदी जिले के हिंडौली में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, बारां और बूंदी सहित कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

गर्मी से राहत, आगे भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Rajasthan Weather | Aapni Awaj

Tags:
राजस्थान मौसम Rajasthan Weather News बारिश अलर्ट प्री मानसून बारिश आंधी तूफान मौसम विभाग अलर्ट बीकानेर मौसम जयपुर मौसम Rajasthan News Aapni Awaj
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook