Aapni Awaj
टॉप न्यूज़ BIKANER STATE DESH / VIDESH POLITICS VASTU LIFE STYLE RECIPE JYOTISH
होम देखें ई-पेपर
मेनू
हिंदी / STATE

Breaking: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, समर्थकों ने युवकों को पीटा

15 Jun 2026, 05:40 PM
Share
Breaking: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, समर्थकों ने युवकों को पीटा

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, समर्थकों ने युवकों को पीटा

Jaipur News: जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दो युवकों ने थप्पड़ मार दिए। इसके बाद CJP समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया।

अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

भीड़ में अचानक हुई हाथापाई

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुंचते ही भीड़ में हाथापाई शुरू हो गई।

बताया गया कि दीपके को समर्थक कंधे पर उठाकर अंदर ले जा रहे थे, तभी भीड़ में शामिल दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद समर्थकों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में उठे शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे

प्रदर्शन में युवा 'मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारों के पोस्टर लेकर पहुंचे। कई युवा तिरंगा लेकर भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी प्रदर्शन में पहुंचीं। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के गेट पर कॉकरोच की तस्वीर बनाकर शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन स्थल पर मोबाइल चोरी की शिकायतें

प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत भी सामने आई। मंच से लोगों को अपने सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।

Tags:
Jaipur News Rajasthan News Breaking News Protest News Education News NEET Paper Leak CJP Latest News
इस खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें
WhatsApp Facebook